फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेट्रोल पंप स्वामियों को कमिश्नर ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा है कि महिलाओं की विशिष्ट समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना मानवता का काम है। उन्होंने पेट्रोल पंप पर महिलाओं के लिए अलग स्वच्छ टॉयलेट के साथ वहां सेनेटरी पैड आदि रखने के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 15 पेट्रोल पंप स्वामियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए दो माह पहले हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ शौचालय, सेनेटरी पैड, पेपर रोल, स्वच्छ पेयजल, नैपकिन एवं अन्य वस्तुओं की सुविधा प्रदान किए जाने के आदेश दिए थे। जिस पर अमरोहा के ग्लोबल फिलिंग स्टेशन, रजबपुर फिलिंग स्टेशन, डिडौली फिलिंग स्टेशन, मुरादाबाद के मुकुट आटोमोबाइल्स, श्री र्साइं फिलिंग स्टेशन, आजाद फिलिंग स्टेशन, रामपुर के अग्रवाल ऑटो, बिलासपुर के फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन, महालक्ष्मी मोटर, संभल के ईसा फिलिंग स्टेशन, मालबाबू एनर्जी फिलिंग, विमल फ्यूल चंदौसी, बिजनौर के जन्नत फिलिंग स्टेशन, कारगिल फिलिंग स्टेशन, अॅारेंज फिलिंग स्टेशन के स्वामियों ने उत्कृष्ट कार्य किया। जिसके लिए उन्हें सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त बीएन यादव, उपायुक्त खाद्य, सिद्ध अस्पताल के डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, एचडीएफसी बैंक के चीफ मैनेजर जावेद अली और डीएसओ अजय प्रताप सिंह समेत सभी पेट्रोल पंप स्वामी मौजूद रहे। संचालन डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें