फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सहायक कैशियर की परीक्षा में 15 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला सहकारी बैंक में सहायक कैशियर पद पर भर्ती के लिए एमआईटी कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा तीन पालियों में कराई गई। इसमें करीब 15 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए एमआईटी कॉलेज में एक ही केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सुबह आठ से दस बजे, सुबह दस से दोपहर 12 बजे और शाम चार से छह बजे तक आयोजित की गई। तीनों पालियों में परीक्षा कराने के लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी नहीं हुई और न ही किसी तरह की शिकायत मिली। वहीं, जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि सहायक कैशियर पद की परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया परीक्षा में करीब 15 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें