फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्रनगर निवासी दिलीप कुमार जैन ने बताया कि वह फैक्टरी लगाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। कांठ रोड स्थित मिगलानी सेलीब्रेशन के पास रहने वाले आलोक कत्याल ने भोजपुर के गौहरपुर गांव में 11 बीघा जमीन दिखाई। आलोक ने बताया कि इस जमीन में उनके रिश्तेदार राहुल कत्याल और उसके भाई रितेश कत्याल भी साझेदार हैं। एक करोड़ 65 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। दिलीप का कहना है कि उसने 46 लाख 50 हजार रुपये एडवांस में दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा किसी और के नाम करा दिया। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने 31 लाख 50 हजार रुपये लौटा दिए लेकिन 15 लाख रुपये वापस नहीं दिए। रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आलोक, राहुल और रितेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें