मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाया कि कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक उससे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए हैं। उसने भगतपुर क्षेत्र निवासी युवक पर ठगी करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कुंदरकी निवासी मुदस्सिर अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि छह माह पहले आरोपी उसे उसकी मुलाकात हुई थी। तब उसने बताया था कि वह कनाडा में इलेक्ट्रीशियन के पद नौकरी लगवा देगा। 35 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने उसे डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे लेकिन अब उसे कनाडा नहीं भेजा गया है। एसएसपी ने सीओ बिलारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।