दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ट्रेन के आगे कूदी. मौत
मिलक। ससुराल में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग होकर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे डाली। विवाहिता की मां ने
पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मेंहदीनगर गांव से जुड़ा है। आरोपी रात से ही फरार हैं।
कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी सुशील कुमार की बेटी पूजा(20) की शादी मई 2017 में कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीनगर निवासी करन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के समय अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था ,लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। जिसके चलते पति के साथ मिलकर ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। विरोध पर पूजा को आरोपी लोगों ने शारीरिक और मानसिक यातनाएं देवी शुरू कर दीं। प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने बीती रात गांव के पास रेलवे लाइन से गुजरने वाली एक ट्रेन के आगे छलांग लगा कर जान दे डाली। जिसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। जहां से बिना शिनाख्त कराए हुए शव को अज्ञात महिला के रूप में पुलिस पीएम को ले गई। ससुराल वाले पूजा की मौत होते ही फरार हो गए और कोई शिनाख्त को भी नहीं आया। पूजा की ट्रेन से कटकर जान देने की सूचना मायके वालों को हुई। तब वह अपनी बेटी के घर पहुंच गए। तब ससुराल वाले फरार मिले और उनकी बेटी गायब मिली। परिजन लावारिश के रुप में भेजे गए शव को अपनी बेटी पूजा के रूप में शिनाख्त की। परिवार वाले पीएम के बाद बेटी के शव को अपने गांव ले गए। पूजा की मां गीता ने पति करन, देवर बाबूराम,सास छत्रवती तथा ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल आर.बी. कौल ने बताया कि पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 27 जून को बरेली जिलझ्ेत्न के थाना मीरगंज क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी प्रेमपाल की बहन विनीता(27) ससुराल में संदिग्ध हालत में तिराह गांव में मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था और बिसरा सुरक्षित रखा था। मामले में मायके वालों ने तिराह गांव निवासी अमित कुमार समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।