फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई है। इसके चलते गहमागहमी रही। पहले दिन दो ने परीक्षा नहीं दी। तीन नवंबर तक परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन

बुढनपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार से परीक्षा शुरू हुई। वर्ष 2015 बैच की अंतिम सेमेस्टर की पहले दिन दो पालियों में गहमा गहमी के बीच परीक्षा हुई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जबकि दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा हुई। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने परीक्षा की निगरानी की। इसके लिए 334 बीटीसी प्रशिक्षु नामांकित रहे, जिसमें 332 परीक्षा में शामिल हुए। भाषा एवं गणित का लेखन विषयक परीक्षा में प्रश्न से परीक्षार्थी हलकान रहें। कुछ प्रश्नों का जवाब नहीं सूझा। कक्ष निरीक्षक की मुस्तैदी से दूसरों से पूछ नहीं सके। जबकि दूसरी परीक्षा शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन था। शुक्रवार को तीन विषयों की परीक्षा हैं। सुबह 10 से 11, दोपहर 12 से एक बजे जबकि तीसरा पेपर दोपहर दो से तीन बजे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें