बिलारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में स्योंडारा रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह घोड़ा तांगा की टक्कर से दो रिक्शा सवार घायल हो गए। कोतवाली के मनकूला गांव निवासी कल्लू की ओर से पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह के समय वह व उसका भाई रिक्शा में बैठकर स्योंडारा से बिलारी आ रहे थे। रास्ते में शाहिद हुसैन के भट्ठे के पास मोड़ पर तेज गति से आ रहे घोड़ा तांगे ने रिक्शे में टक्कर मार दी इससे रिक्शे में बैठे बाबू और कल्लू को चोटें आईं। घटना के बाद घोड़ा तांगा चालक तांगा लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात तांगा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।