ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों पर साप्ताहिक अवकाश अब वृहस्पतिवार को होगा। एसडीएम ने साप्ताहिक अवकाश के विवाद के चलते बुधवार को अपने कार्यालय में कोचिंग सेंटरों के संचालको और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमे विचार विमर्श के बाद कोचिंग सेंटरों में साप्ताहिक अवकाश वृहस्पतिवार को करने का निर्णय लिया गया। कोचिंग सेंटरों में पहले साप्ताहिक अवकाश शुक्त्रस्वार को होता था। जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम को ज्ञापन देकर विरोध किया। एसडीएम ने ज्ञापन को जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई के लिए भेजा। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कोचिंग सेंटरों को शिक्षण संस्थान नहीं माना। कोचिंग सेंटरों को व्यवसायिक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि इनमें साप्ताहिक अवकाश श्रम विभाग के नियमों के तहत आता हैं। ठाकुरद्वारा में श्रम विभाग द्वारा जो दिन साप्ताहिक बंदी का घोषित होगा। उसी के तहत कोचिंग सेंटरों में भी अवकाश रहेगा। विवाद के निस्तारण के लिए एसडीएम रामजी लाल ने कोचिंग सेंटरों के संचालकों की बैठक बुलाई। जिसमें विद्यार्थी परिषद के भी कुछ कार्यकर्ता शामिल हुए। एसडीएम ने कोचिंग सेंटरों के संचालकों से कहा कि उनके सेंटर व्यवसायिक गतिविधियों के अंतर्गत आते है। इसलिए वे श्रम विभागों के नियमों के तहत अपने सेंटर वृहस्पतिवार को बंद रखे। लेकिन यदि वे अपने सेंटर शिक्षा केंद्र के अंतर्गत मानते है। तो वे उन्हें रविवार को बंद रखे। एसडीएम ने स्पष्ट कर दिया कि शुक्त्रस्वार को साप्ताहिक अवकाश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिस पर सर्वसम्मति से साप्ताहिक अवकाश वृहस्पतिवार को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिरूद्ध चौहान, अजय प्रताप सिंह, विनीत कुमार आदि मौजूद थे।