ठाकुरद्वारा। बंदर के हमले में बालक जख्मी हो गया। ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड पांच निवासी अकील अहमद का नौ वर्ष का पुत्र असन घर की छत पर खेल रहा था। अचानक एक बंदर वहां आ गया। बंदर को बालक ने लकड़ी दिखाकर भगाने का प्रयास किया। तो बंदर ने उस पर हमला बोलकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बालक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर उसके एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाए गए।