ठाकुरद्वारा। खेत में नाला खोदने का विरोध करने पर पूर्व एडीओ जो जान से मारने की धमकी दी। ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड एक निवासी पूर्व एडीओ शिवराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके खेत रमनावाला के पास स्थित है। 29 जून को गांव रमनावाला और थाना कुंडा के गांव बाबरखेड़ा के कुछ लोग उसके खेत में खडी गन्ने की फसल की खुदाई कर वहां पर नाला बना रहे थे। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। अपने खेत में नाला खोदने का विरोध किया। तो आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।