फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी, मां-बेटी समेत 14 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आने लगी है। सोमवार को पति-पत्नी और मां-बेटी समेत चौदह और लोग संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में बेंगलुरु से लौटे साफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। वहीं सीएमओ ऑफिस का कंप्यूटर आपरेटर और दिल्ली से लौटी महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शहर के आशियाना कॉलोनी का रहने वाला एक युवक बेंगलुरु में निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। बीस दिन पहले वह बेंगलुरु गया था। जहां से लौटने पर उसे गले में खराश और बुखार की शिकायत हुई। जांच कराई तो वह संक्रमित निकला। सोमवार को परिवार की तीन सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए। इसमें साफ्टवेयर इंजीनियर की माता-पिता और उसकी पत्नी शामिल हैं। वहीं कटघर क्षेत्र की रहने वाले पति-पत्नी ने 16 जुलाई को कोविड की जांच कराई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रामगंगा विहार निवासी युवती दिल्ली में नौकरी करती है। दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी है। इसके बाद उसे सर्दी जुकाम और गले में दर्द की शिकायत होने लगी। युवती और उसकी मां ने जांच कराई तो दोनों संक्रमित निकलीं। यात्रा के उद्देश्य से कराई गई जांच में रामगंगा विहार फेज-2 की रहने वाली महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रभात मार्केट और सुपरटेक निवासी युवती, सीएमओ दफ्तर का कंप्यूटर आपरेटर भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें