फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 ताइक्वांडों खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के 12 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ स्थित चौक स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स संघ का दावा है कि जिले के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो स्पोर्ट्स संघ के सचिव शाहवेज अली के अनुसार जिले के 20 खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित ताइक्वाडो प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें 12 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने जिले का नाम ऊंचा किया। प्रतियोगिता पूमसे और क्यूरूगी वर्ग में सब जूनियर अंडर 29 किलो बालक वर्ग में काजी अयान अली ने स्वर्ण पदक, अंडर 44 किलो में नजफ हैदर ने स्वर्ण पदक, अंडर 23 किलो में निलय चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर 45 किलो बालक वर्ग में सजल राणा ने स्वर्ण पदक, अंडर 33 किलो में आशीष सिंह और अर्सलान ने कांस्य पदक, अंडर 45 किलो में लवकुश ने कांस्य पदक और अंडर 49 किलो में अंश कुमार सहाय ने कांस्य पदक जीत लिया। जूनियर बालक अंडर 48 किलो में रोहित कुमार ने कांस्य पदक, अंडर 55 किलो में रवींद्र सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूमसे इंडिविजुअल बालिका वर्ग में शैलवी सिंह ने रजत पदक, क्यूरूगी बालिका अंडर 29 किलो वर्ग में सृष्टि सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया। खिलाड़ियों के मुरादाबाद पहुंचने पर कोच और अभिभावकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स संघ के संरक्षक हिमांशु यादव, अध्यक्ष जावेद आलम, कोषाध्यक्ष अब्दुल वहाब, नरेश चंदेल, सुमित शर्मा, केवल थापा, शोभित भारद्वाज, रोहित, हमाम अहमद, लियाकत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें