मुरादाबाद। प्रदेश में बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को ट्रेंड किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें प्रदेश भर से 136 पुलिस कर्मी शामिल होंगे। हर जोन से 12-12 पुलिसकर्मियों को बुला गया है। जिसमें एक्सपर्ट के तौर पर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर और रिजर्व बैंक की टीम पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देगी। अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराध बढ़ रहा है। इस अपराध को कैसे रोका जाए। इसके लिए बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम अकादमी आयोजित किया जा रहा है। हर जिले और जोन से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा।