ठाकुरद्वारा। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर 29 जुलाई को त्रिवेणी चीनी मिल रानीनांगल के गेट पर किसानों के गन्ना भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन करेगी। सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।