भोजपुर। हमीरपुर गांव में विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से डेढ़ माह से विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में सौ बिजली कनेक्शन है। जिनकी आपूर्ति के लिए 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर हैं। जो आए दिन फूूंकते रहते है। इसकी शिकायत जेई और उच्च अधिकारियों से की लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। ग्रामीणों में कल्याण सिंह, मोहम्मद सलमान, आले हसन, मुबारिक अली, इतबारी, नन्हें, रामकुमार, इकबाल हुसैन, जगदीश सिंह, विपिन कुमार आदि ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसकी जांच करने तथा शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ।