फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के गेट पर सफर करना पड़ा महंगा, नीचे गिरकर यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेन के गेट पर सफर करना एक यात्री को महंगा पड़ा गया। वह ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस्ती जनपद के वन गांव निवासी दीप नारायण (22) लुधियाना में निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह समर स्पेशल ट्रेन से लुधियाना से ट्रेन में सवार हुआ था। कोच में अधिक भीड़ होने की वजह से वह गेट पर ही बैठ गया। मंगलवार सुबह ट्रेन भोला सिंह की मिलक के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दीप ट्रेन से नीचे गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया। ट्रेन गुजर जाने के बाद लोगों ने दीप नारायण को घायल अवस्था में पड़ा देख तो 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुला ली। दीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें