फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे है अवैध स्कूली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। स्कूल खुलते ही क्षेत्र में अवैध रूप से वाहनों में स्कूली बच्चों को ढोने का काम शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। कुशीनगर में हुए हादसे के बाद शासन ने स्कूलों में चलने वाले अवैध वाहनों पर रोक लगाने और मानक से अधिक बच्चे वाहन में न बैठाने के आदेश जारी किए थे। जिन पर मई माह में कुछ दिन अमल हुआ। आरटीओ विभाग ने पुलिस की मदद से अभियान चलाकर क्षेत्र में चलने वाले अवैध स्कूली वाहनों को सीज कर दिया था। लेकिन इसके बाद पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध ली। एक जुलाई से क्षेत्र में स्कूल खुल गए है। इन स्कूलों में बच्चों को अवैध वाहनों ई-रिक्शा, टैंपों, वैन आदि से ढोया जा रहा है। स्कूलों में इन वाहनों को चलाने की अनुमति भी आरटीओ कार्यालय से नहीं ली गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में शासन के निर्देश प्राप्त हुए थे। अब स्कूल खुले है। तो वाहनों की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें