फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमतनगर में पेयजल की किल्लत हमेशा के लिए होगी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। वर्तमान गर्मी के मौसम में नगरपालिका प्रशासन का जोर नगर के विभिन्न मोहल्लों की जलापूर्ति में पूर्ण सुधार कराने पर भी है। एक सप्ताह पहले मोहल्ला रहमतनगर के बाशिंदों ने पालिका अध्यक्ष ज्योति सिंह से मिलकर अपने मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या बताई थी। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित ओवरहैड वाटर टैंक से रहमतनगर को जाने वाली भूमिगत वाटर पाइपलाइन को जोड़ दिया गया है। अब तक मोहल्ला रहमतनगर को जा रही भूमिगत पाइपलाइन कई जगह पिचक जाने की वजह से जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। पालिकाध्यक्ष के अनुरोध पर अब पालिका के मुख्य प्रवेश द्वार से पालिका की पुलिया तक शाहबाद रोड के किनारे खुदाई कर नई भूमिगत वाटर पाइपलाइन बिछाकर नई व्यवस्था के तहत जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। नई पाइपलाइन बिछने के बाद रहमतनगर में रहने वाले बाशिंदों को हमेशा के लिए पेयजल किल्लत की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें