फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसें चलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर टांडा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर रोडवेज बसें चलवाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर कई वर्ष पूर्व लगभग 25 निजी बसें चलती थीं, लेकिन बस मालिकों ने बसों का संचालन बंद कर दिया। अब इस रोड पर एक भी बस नहीं चलती है तथा यात्रियों को डग्गामार वाहनों में बैठकर यात्रा पूरी करनी पड़ती है। यात्रियों से मन माफिक किराया वसूला जाता है। यात्रियों को शाम के बाद कोई भी वाहन नहीं मिल पाता है, जिससे कि ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मांग करने वालों में शौकिन खां, मोहम्मद आरिफ, हाजी खैराती हुसैन, डा. यूसुफ सकलैनी, राशिद मलिक, रामवीर यादव, छत्रपाल यादव, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें