फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार सुबह रायसी के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिससे दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। जिसमें पांच गाड़ियों को जहां तहां रोका गया। दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। बुधवार सुबह मालगाड़ी लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आ रही थी। रायसी रेलवे स्टेशन के पास इंजन में खराबी हा गई। जिस कारण मालगाड़ी खड़ी हो गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और इंजन की मरम्मत की। लेकिन इंजन ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की। मालगाड़ी रुकने की वजह से अवध असम दो घंटे, इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस तहां तहां खड़ी कर दी गई थी। जिन्हें बाद में चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें