फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 130 खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में भर्ती का मौका

सार

यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से 534 सिपाहियों की भर्ती की सूचना जारी होने से खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। मंडल में 22 खेलों के तकरीबन 130 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार नेशनल गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप (जूनियर-सीनियर), फेडरेशन कप नेशनल, अखिल भारतीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर), ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, वर्ल्ड स्कूल गेम्स (अंडर-19), नेशनल स्कूल गेम्स (अंडर-19) और ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से 534 सिपाहियों की भर्ती की सूचना जारी होने से खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खेल विभाग मंडल के खिलाड़ियों की सूची तैयार करने में लगा है। मंडल में 22 खेलों के तकरीबन 130 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार नेशनल गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप (जूनियर-सीनियर), फेडरेशन कप नेशनल, अखिल भारतीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर), ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, वर्ल्ड स्कूल गेम्स (अंडर-19), नेशनल स्कूल गेम्स (अंडर-19) और ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। खेल विषयक दक्षता और प्रमाण पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर ही चयन किया जाएगा।न्यूनतम अर्हता के लिए 22 खेलों में से किसी एक खेल में प्रतिभाग करने का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
पुरुष सिपाहियों में वाटर स्पोर्टस के 42, वॉलीबॉल के10, बास्केट बॉल के 13, हैंडबाल के 12, कबड्डी के 10, फुटबॉल के 20, टेबिल टेनिस के 04, बैडमिंटन के 06, क्रॉसकंट्री के 08, हॉकी के 20, तीरदांजी के 12, जिम्नास्टिक के 12, भारोत्तोलन के 10, बुशू के 09, जूडो के 10, बाक्सिंग के 11, एथलेटिक्स के 57, तैराकी के 21, ताइक्वांडो के 08, शूटिंग के14, साइक्लिंग के 06, कुश्ती के 20 खिलाड़ी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

महिला सिपाहियों में वॉलीबॉल के 10, बास्केट बॉल के 10, कबड्डी के 10, टेबिल टेनिस के 02, बैडमिंटनके 04, क्रॉसकंट्री के 06, हॉकी के 12,तीरदांजीके 10, भारोत्तोलनके 08, बुशू के 06, जूडो के 10, बॉक्सिंग के 08, एथलेटिक्सके 46, तैराकीके 19, ताइक्वांडो के 08, शूटिंग के 08, साइक्लिंग के 04, कुश्ती के 18खिलाड़ी लिए जाएंगे।
खिलाड़ी की आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष निर्धारित है। विशेष परिस्थितियों में पुलिस महानिदेशक द्वारा न्यूनतम आयु सीमा में 02 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है। अभ्यर्थी 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता का होना चाहिए। मंडलीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि मंडल के प्रत्येक जिले से योग्य खिलाड़ियों की सूची बनवाई जा रही है। खिलाड़ियों को इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें