19 अप्रैल को कानपुर के सीएसजेएम यूनिवर्सिटी स्टेडियम व 20 अप्रैल को गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेडियम में खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 16 वर्ष से अधिक आयु वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों के ट्रायल केजीके कॉलेज में मैदान पर हुए। इसमें 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में 100 मीटर रेस में गुरप्रीत ग्रेवाल, मोहम्मद तालिब, 200 मीटर रेस में मोहम्मद तालिब, राज कुमार, 400 मीटर में यश तोमर, रितिक चौधरी, 400 मीटर हर्डल रेस में अभिषेक कुमार व लंबीकूद में शिवा को चुना गया है।
महिला वर्ग में तीन किलोमीटर स्टीपल चेस में सलोनी, ज्योति को चुना गया है। पांच किलोमीटर वॉक रेस में सलोनी, 10 किलोमीटर रेस में अंकिता कुमारी को चुना गया है। लंबीकूद में सोनिया, 400 मीटर हर्डल रेस में ज्योति रानी, 1500 मीटर रेस में अनिता कश्यप को चुना गया है। ट्रायल्स में कोच मनोज शर्मा, राजीव तोमर, कुलदीप सिंह आदि का सहयोग रहा।