मुरादाबाद। एसडीएम और सीओ ने बृहस्पतिवार को बुढ़ानगंज बार्डर पर चेकिंग कर 13 वाहनों को पकड़कर उनको जब्त कर लिया। जांच में पकड़े गए वाहन ओवरलोड पाए गए।
एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा ने भगतपुर पुलिस के साथ बुढ़ानपुर बार्डर पर चेकिंग की। उस दौरान उत्तराखंड की तरफ से ओवरलोड डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर आ रहे थे। पुलिस ने वाहनों का धर्मकॉटे पर तौल कराया तो वह ओवरलोड पाए गए। इस पर पुलिस ने 10 डंपर और ट्रकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ठाकुरद्वारा ने भी तीन डंपर और ट्रकों को अन्य धाराओं के तहत जब्त कर किया। इस मामले में एसडीएम ने मानक से अधिक खनिज ढोने के मामले में खनन अधिकारी को एक अलग से रिपोर्ट भेज दी है। क्षेत्राधिकारी सागर जैन ने बताया कि इस मामले में अवैध खनन लिप्त और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
--