बिलारी। जिलाधिकारी के आदेश पर बिलारी तहसील से दूसरी तहसीलों को स्थानांतरित हुए 13 लेखपालों को स्थानीय तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन स्थानांतरित लेखपालों को दूसरी तहसीलों के लिए कार्यमुक्त किया गया है उनमें दिनेश कुमार, शिव कुमार, कपिल कुमार, हर्षित जंग पांगी, पंकज कुमार, मोहम्मद फहीम, मेघराज सिंह, संजू कुमार, सचिन वर्मा, निकुंज अग्रवाल, मोहम्मद नदीम, विमला सैनी, मोहम्मद तफसीर शामिल हैं। डीएम के आदेश पर दूसरी तहसीलों से स्थानांतरित होकर बिलारी तहसील में आने वाले जिन लेखपालों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है उनमें अब्दुल अलीम, अभिषेक चौधरी. अंकुल कुमार। चमुपति वर्मा, मोहम्मद अकरम, नवीन राघव. निगम ढिल्लों, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार ग्वाल और राहुल तृतीय शामिल हैं। अब स्थानांतरित हुए लेखपालों के स्थान पर नए कार्यभार ग्रहण करने वाले लेखपालों को शीघ्र ही तहसीलदार की ओर से राजस्व हलके दिए जाने की तैयारी है।