मुरादाबाद। देहरादून और हरिद्वार जाने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को शनिवार रात करीब आधे घंटे ऐथल स्टेशन के आउटर पर ही खड़ा रहना पड़ा। यहां मालगाड़ी के एक लोको पायलट ने ओवर वेट होने से तकनीकी खराबी होने से लंबी दूरी के लिए जाने को इंकार किया था। एक ही प्लेटफार्म होने की वजह से करीब आधे घंटे तक देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर 54342, दून एक्सप्रेस 13009, नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस 12017, काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 12092 और अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस 19031 को आउटर में ही खड़ा रखना पड़ा। मालगाड़ी के लोकोपायलट पंकज कुमार वर्मा ने स्टाफ को मालगाड़ी ओवरवेट होने की शिकायत की थी। मालगाड़ी में तकनीकी खराबी भी थी। इसको ठीक कराने के बाद शनिवार रात 23:45 बजे ट्रेन को रवाना कराया जा सका।