मुरादाबाद। मंडल के हरदोई में ट्रैक का जोड़ खुल गया। ट्रैक मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। हरदोई के पास ट्रैक मैन ट्रैक की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान जोड़ खुला देख लिया। उसने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। जिसमें वाराणसी बरेली एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, कानपुर कैंट काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस, एक मालगाड़ी और एक लांग हाल मालगाड़ी बीच में ही रुकी रहीं। ट्रैक ठीक किया जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा गूगल ज्वाइंट खुला था। जिसको ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से रवाना किया गया।