फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद समद ने दौड़ में जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली में प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गुरुवार को सोनकपुर स्टेडियम में स्वागत किया गया। 25 से 27 अक्तूबर तक रिलायंस फाउंडेशन यूर्थ स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी मोहम्मद शमद ने चार सौ और छह सौ मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके लिए आयोजकों ने शमद को 25 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। मोहम्मद तालिब को छह सौ और दो सौ मीटर में तीसरा, अभिषेक को चार सौ मीटर दौड़ में तीसरा स्थान मिला। शमद ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया था। जीती धनराशि से वह स्पाइक्स खरीदेंगे और डाइट में उपयोग करेंगे। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, पूजा, पुष्पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें