फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बंद स्कूल में चोरी करने के आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली के कमालपुरी खालसा में बंद पड़े एमएस रहमानिया स्कूल में काफी समय से चोरी हो रही थी। चोर का पता लगाने के लिए स्कूल के संचालक रिहान ने वहां सीसीटीवी कैमरा लगवाया। स्कूल में चोरी करने घुसा चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्कूल के संचालक ने चोरी के आरोपी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड 19 निवासी इंतजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे स्कूल से चोरी हुआ लोहे का सामान और कागज आदि बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें