फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के जूनियर हाईस्कूल में 24 छात्राओं को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के तहसील बस स्टैंड स्थित जूनियर हाईस्कूल में 24 छात्र छात्राआें को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षिकाएं कार्यरत है। जबकि मानक के अनुसार 30 छात्रों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए। लेकिन इस मानक का क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पालन नहीं किया जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल ठाकुरद्वारा में 24 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। इन्हें पढ़ाने के लिए इंचार्ज अध्यापिका अंशु, शिखा गुप्ता व अर्चना कार्यरत है। गुरूवार को पंजीकृत 24 छात्र छात्राआें में से 19 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। जबकि प्राथमिक विद्यालय प्रथम ठाकुरद्वारा में पंजीकृत छात्रों की संख्या 76 है। इन छात्राओं को पढ़ाने के लिए यहां पर हेडमास्टर राकेश कुमार और शिक्षा मित्र सुनीता देवी नियुक्त हैं। जबकि इस विद्यालय में सुचारू शिक्षण कार्य के लिए तीन शिक्षक होने चाहिए थे। अनिवार्य शिक्षा के तहत परिषदीय स्कूलों में 30 छात्रों पर एक शिक्षक नियुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें