फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब को अन्न योजना के तहत जांच के बाद वितरित होंगे राशनकार्ड, एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षक ने दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीब को अन्न उपलब्ध कराने के तहत बुधवार को तहसील सभागार में लेखपालों, शिक्षकों व ग्राम विकास अधिकारियों को एसडीएम व आपूर्ति निरीक्षक ने प्रशिक्षण दिया गया। पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें एक से 15 अगस्त तक आयोजित पखवाड़े में राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम रामजी लाल ने सभागार में मौजूद शिक्षकों, लेखपालों और ग्राम विकास अधिकारियों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की गरीबों को सस्ते दामों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना में छूटे गरीब आवेदनकर्ताओं की जांच का कार्य 20 जलाई तक पूरा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास कार्यालय और नगरीय क्षेत्र में तहसील कार्यालय व आपूर्ति कार्यालय में जांच कर पात्र लाभार्थियों की सूची को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद सूची का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन का कार्य 31 जुलाई तक पूरा होगा। सत्यापन के बाद सही आवेदन कर्ताओं को एक अगस्त से राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत शिव प्रकाश सक्सेना, एडीओ एसटी अजय कुमार पांडे, आरके सतवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें