ठाकुरद्वारा। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम और आशाओं को गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। आशाओं और एएनएम से अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक करने और परिवार को सीमित रखने के उपाय बताने का आह्वान किया। परिवार नियोजन के जिला समन्वयक ललित कुमार और फैमिली काउंसलर सरोज देवी ने आशाओं को बताया कि 11 से 20 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा बनाया जा रहा है। महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी नसबंदी के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि अब पुरुष नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये और महिला नसबंदी कराने पर दो हजार रुपये का अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है। मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेश सिंह, एसके राजपूत, आशीष कुमार, आशु गुप्ता आदि रहे।