बिलारी। क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है लेकिन बिलारी नगर में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य अभी भी काफी धीमी गति से चल रहा है। नगर में लोनिवि निरीक्षण भवन से लेकर श्रीराम आश्रम काली मंदिर तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य अधूरा रहने से क्षेत्रीय जनता और दुकानदार काफी परेशान हैं। नगर में परिवहन निगम के बस स्टैंड और महाराणा प्रताप चौक के निकट हाईवे के पश्चिमी किनारे पर चौड़ीकरण कार्य में लगी संस्था ने मिट्टी उठाकर किनारे गहरे कर दिए हैं। बुधवार की तड़के बिलारी क्षेत्र में अधिक बारिश होने से हाईवे के गहरे किनारों में पानी भर गया जो शाम तक जमा रहा। हाईवे के किनारों पर पानी भरा होने से पैदल राहगीरों और अन्य सभी वाहन चालकों को भी समस्या हुई।