ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का स्वास्थ्य बेहतर है। लेकिन उन्हें अभी एम्स से रिलीव होने में दो तीन दिन का समय लगेगा। भाजपा सांसद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। पहले उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे अब पूरी तरह स्वस्थ बताए जाते है। उनके साथ दिल्ली में मौजूद नवीन शर्मा ने बताया कि सांसद को निमोनिया की बीमारी बताई गई थी। अब उनका स्वास्थ्य डाक्टरों ने बिल्कुल ठीक बताया है। दो तीन दिन अभी और उन्हें एम्स में रहना पड़ेगा।