मुरादाबाद।
सीनियर डीसीएम ने रेलवे स्टेशन की कैंटीन सील करा दी है। पिछले चार दिन से कैंटीन बंद होने से यात्री भी परेशान हैं। उन्हें सामान खरीदने के लिए अब रेलवे स्टेशन से बाहर जाना पड़ रहा है। चार दिन पहले कैंटीन के कर्मचारी ट्रेन में खाना सप्लाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को मौके पर पकड़ लिया। कर्मचारी नियम विरूद्घ तरीके से खाना सप्लाई कर रहे थे। इसके बाद सीनियर डीसीएम ने रेलवे स्टेशन की एक्सप्रेस फूड सर्विस रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। इसके रिपोर्ट भी आईआरसीटीसी को भेज दी है।