फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए बिक गए 12000 रेल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस सप्ताह शिव भक्तों में कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम पर रहा। नतीजतन शुक्रवार और शनिवार को मुरादाबाद से 12000 अनारक्षित रेल टिकट हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए लोगों ने खरीदे। इसके अलावा आरक्षित टिकटों की संख्या तकरीबन 4000 रही। वहीं रेलवे ने कई ट्रेनों को ब्रजघाट में भी ठहराव दिया, जिससे शिवभक्त कांवड़ के लिए गंगाजल भर सकें।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद और आसपास के क्षेत्र के लाखों कांवड़ियों ने इस वर्ष ब्रजघाट, हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल भरकर यहां के शिवालयों में भोले का जलाभिषेक किया। पिछले दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते कांवड़ पर प्रतिबंध रहा। इस बार पाबंदियां हटीं तो काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकले। मुरादाबाद रेलवे प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को मुरादाबाद से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए 12000 अनारक्षित टिकट बिके। गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों तो ब्रजघाट में 3 दिन के लिए विशेष ठहराव दिया गया। इससे कांवड़ियों को काफी सहूलियत मिली। मुरादाबाद से ब्रजघाट के लिए शुक्रवार से रविवार रात आठ बजे तक 1200 टिकट बिके। रेलवे ने हरिद्वार और ऋषिकेश से कांवड़ियों की भीड़ को निकालने के लिए विभिन्न स्थानों तक अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें