फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंडर-23 क्रिकेट टीम के ट्रायल में शामिल होंगे 12 खिलाड़ी

सार

मुरादाबाद के 12 क्रिकेट खिलाड़ी यूपीसीए अंडर-23 टीम के फाइनल ट्रायल में भाग लेने के लिए कानपुर जाएंगे। ये ट्रायल 28 से 30 सितंबर तक कमला क्लब में होंगे। चयन के लिए दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अंडर-23 आयुवर्ग की टीम के लिए फाइनल ट्रायल की तिथियों का एलान कर दिया है। यह ट्रायल 28 से 30 सितंबर तक कानपुर के कमला क्लब में आयोजित होंगे। इस ट्रायल में मुरादाबाद से 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें आर्यन चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, मो. मोहसिन, सुरजीत कुमार, अंश यादव, पर्व सिंह, जतिन कुमार, मैसुल आजम, मिर्जा इंतजार बेग, अभिषेक सांगवान, हर्षित विश्नोई और सार्थक चौधरी शामिल हैं। डीएसए सचिव विजय गुप्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को 28 सितंबर को ट्रायल स्थल पर आधार कार्ड, पंजीकरण रसीद और जन्म प्रमाणपत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें