फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11वीं का छात्र लापता, मैसेज कर मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। नगर से 11वीं का छात्र अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मैसेज भेजकर दस हजार रुपये मांगे गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि, रात लगभग नौ बजे किशोर रामलीला ग्राउंड में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

नगर निवासी विपिन कुमार गुप्त का बेटा अर्श गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को छात्र स्कूल से लगभग डेढ़ बजे घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार इस बीच उसके फोन पर एक कॉल आई, जिसके बाद छात्र घर से चला गया। परिजनों ने सोचा किसी दोस्त के पास गया होगा, लेकिन देर अधिक होने के बाद परिजनाें व अन्य मोहल्ले वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
दोपहर साढ़े तीन बजे पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया था कि दस हजार रुपये इसी नंबर पर दे दो, लड़का चंगेरी रोड पर मिल जाएगा। पीड़ित पिता ने उस नंबर पर दस हजार रुपये भेज दिए। उसके कुछ समय बाद दोबारा इतनी ही रकम की मांग की गई। इसके बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पड़ोसी के मोबाइल पर आए मैसेज के नंबर की पुलिस ने पड़ताल की तो वह हरियाणा का निकला। इधर, पुलिस तलाश ही कर रही थी कि रात लगभग नौ बजे सूचना मिली कि बच्चा रामलीला मैदान में बेहोशी की हालत में पड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सहरावत ने बताया कि छात्र मिल गया है। बेहोशी की हालत में है। बाद में उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें