फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कबड्डी प्रतियोगिता में 11वीं की छात्राओं ने इंटर की टीम को हराया, खो- खो प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

Wed, 25 Jan 2023 09:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मंगलवार की सुबह कॉलेज के मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 11वीं की टीम में पायल,पिंकी,सोनिका, काजल, मोनिका, मनु, तनिषा, नगमा, रेशु ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते प्रतिद्वंद्वी टीम 12 वीं की छात्राओं को हार का सामना करना पड़ा। बालक वर्ग में ए और बी टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बी टीम के खिलाड़ी जीत गए।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में 11 वीं की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 वीं कक्षा की टीम को पराजित किया। बालक वर्ग सीनियर में ए व बी टीम के बीच मुकाबले में बी के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कॉलेज के मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 11वीं की टीम में पायल,पिंकी,सोनिका, काजल, मोनिका, मनु, तनिषा, नगमा, रेशु ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते प्रतिद्वंद्वी टीम 12 वीं की छात्राओं को हार का सामना करना पड़ा। बालक वर्ग में ए और बी टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बी टीम के खिलाड़ी जीत गए।

प्रतियोगिता की शुरुआत कॉलेज प्रबंधक रोहताश शर्मा और प्रधानाचार्य पीगी गोस्वामी ने की। निर्णायक की भूमिका संदीप कुमार व प्रदीप कुमार ने निभाई। इस दौरान मनोज कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, नरेश सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि बुधवार को भी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा खो-खो की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें