फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली की आपूर्ति लगातार कई घंटे तक गुल रहती है। देर रात में बिजली गुल हो जाने से उमस भरी गर्मी में लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं दिन के समय आपूर्ति गुल होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। विद्युत विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुंदरकी बिजली घर के अवर अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि बिजली की कटौती विद्युत कंट्रोल से होती है। इसका स्थानीय बिजली घर से कोई लेना देना नहीं है। उधर ग्रामीण क्षेत्र के मैनाठेर, ताहरपुर, रतनपुर कला, महमूदपुर माफी, नानपुर, जैतबाड़ा, जलालपुर आदि बिजली घरों से जुड़े इलाके में भी निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें