फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। विद्युत चोरी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई निशोरी सिंह के नेतृत्व में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। जिसमें पीलकपुर गुमानी निवासी जयप्रकाश सिंह, रूपचंद व राजेंद्र सिंह, फैजुल्लानगर निवासी सईद अहमद, भरतावाला निवासी महेंद्र सिंह, इमरत सिंह व कृष्णचंद के खिलाफ विद्युत चोरी करने के आरोप में कार्रवाई की गई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें