ठाकुरद्वारा। रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुरजननगर निवासी मो. सलीम ने रविवार को देर शाम कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसका कहना था कि सुरजननगर में स्थित एक दुकान पर कुछ लोग अपनी मजदूरी के रुपये दुकानदार से लेने आए थे। दुकानदार ने रुपये देने में टाल मटोल की। जिस पर उसने मजदूरों का पक्ष लिया। तो आरोप है कि दुकानदार के पुत्र ने फावड़े से उसकी कमर पर प्रहार किया। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। वह सड़क पर गिर पड़ा। इमरान ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।