मुरादाबाद।
दिल्ली से मुगलसराय जाते समय शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे मालगाड़ी शिकोहाबाद में बेपटरी हो गई थी। जिसकी वजह से रेल संचालन बाधित हो गया। इस रेल मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों को गाजियाबाद से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ को रवाना किया गया। (12004) नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, (12312) कालका मेल, (12506) नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, (12488) सीमांचल एक्सप्रेस, (15484) महानंदा एक्सप्रेस एवं (12820) आनंद विहार-भागलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को मुरादाबाद से लखनऊ होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए रवाना किया।