फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफनगर में गणेश महोत्सव संपन्न, गाजे बाजे के साथ श्रीगणेश की प्रतिमा रामगंगा नदी में की विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शरीफनगर में रविवार को गणेश महोत्सव संपन्न हो गया। श्रृद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली। बाद में उनकी प्रतिमा को स्योहारा रोड पर स्थित बेरखेड़ा के पास रामगंगा नदी में विसर्जित किया। श्रृद्धालुओं ने गणेश महोत्सव संपन्न हो जाने पर पहले वहां पूजा अर्चना की। बाद में गणपति बप्पा को विदा करने के लिए भक्तों ने गाजे बाजे के साथ शरीफनगर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के जुलूस में दारापुर की झांकी भी शामिल थी। बाद में भक्तजन श्रीगणेश की प्रतिमा को नाचते गाते, एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाते हुए विसर्जन के लिए रवाना हुए। शोभायात्रा सुरजननगर, रामपुर घोघर से होकर स्योहारा रोड स्थित बेरखेड़ा घाट पर रामगंगा नदी पर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के साथ और गणपति बप्पा मोरा अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र पवार, कपिल चौहान, मोखी पधान, नीरज गहलौत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें