बिलारी। नगर और देहात इलाके में ईदुलजुहा के उपलक्ष्य में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पशुओं की कुर्बानी करने का सिलसिला जारी रहा। बिलारी नगर के विभिन्न मोहल्लों के अलावा निकटवर्ती रूस्तमनगर सहसपुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, थांवला, ईसापुर मुंडिया, तेवरखास, खाबरी अव्वल, पीपली चक, सिहारी माला, बीरमपुर, देवीपुरा नगला आदि ग्रामाें में दूसरे दिन मुसलमानों द्वारा बकरे की कुर्बानी की गई। नगर में मुंडिया भीकम रोड स्थित कुर्बानगाह पर अनेक मुसलमान अपने पशुओं की कुर्बानी करने पहुंचे। कुर्बानी की प्रक्रिया के बाद मुसलमानों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर फातिहा लगाई। उधर मुस्लिम महिलाएं और बच्चों ने भी एक दूसरे के घर जाकर तबर्रूख लेकर ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी।