फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गुरूवार की दोपहर में मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब पांच साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के ही रहने वाले सोलह वर्षीय किशोर के द्धारा दुष्कर्म के प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है लेकिन समय रहते बालिका के चीखने चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी किशोर के चुंगल से बालिका को बचा लिया जिसके बाद हलचल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मैनाठेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त घर में नहा रहे किशोर की नजर पड़ोस की बालिका पड़ी तो उसको किसी काम के बहाने से इशारा कर घर के अन्दर बुला लिया। आरोप है कि बच्ची को बुरी नियत से दबोच कर आरोपी दुष्कर्म का प्रयास करने लगा तभी पड़ोसियों ने उसको पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई और काफी भीड़ जमा हो गई। मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। साथ ही पीड़ित बालिका को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें