ठाकुरद्वारा। गांव नगलिया नारायण के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान पर गांव की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गांव में आजादी के बाद एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। ठाकुरद्वारा ब्लाक की ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला में गांव नगलिया नारायण को जोड़ा गया है। लेकिन यह गांव ग्राम पंचायत से करीब चार किमी की दूरी पर स्थित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आजादी के बाद कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ हैं। गांव की सड़के क्षतिग्रस्त है। सड़कों में नालियों का गंदा पानी बहता रहता है। गांव के चामुंडा देवी से काशीराम कालोनी तक जाने वाले रास्तें में दो दो फीट गहरे गडढे है। जिसमें हर समय कीचड़ भरा रहता है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान उनके गांव के साथ पक्षपात करते है। इससे पहले भी उनके द्वारा गांव में विकास कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए है। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार, अनिल कुमार, मौ. शकील, तिलकराज, विकास कुमार आदि शामिल है।