फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शताब्दी में सवार हुए 111 यात्री, 47 यात्री उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जन शताब्दी में सवार हुए 111 यात्री, 47 यात्री उतरे - शाम चार बजे गुजरी श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। काठगोदाम देहरादून जन शताब्दी ट्रेन मंगलवार सुबह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन में 111 यात्री सवार हुए, जबकि यहां 47 यात्री उतरे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को ट्रेन में सवार होने का मौका मिला।   एक जून से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात सबसे पहले महामना एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। इसके बाद देर रात लखनऊ मेल यहां से गुजारी थी। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुजारी गई थीं। मंगलवार सुबह आठ बजे पहली ट्रेन नैनी देहरादून रही। सुबह ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री स्टेशन पर पहुंच गए थे।  सभी यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग की गई। थर्मल स्क्रीनिंग में फिट पाए जाने के बाद यात्रियों को ट्रेन में रवाना होने का मौका मिला। देहरादून जाने वाली पहली ट्रेन से मंगलवार को 111 मुसाफिर सवार हुए, जबकि मुररादाबाद से 47 यात्री उतरे। ट्रेन से उतरे यात्रियों की थी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही यात्रियों को अपने घर जाने का मौका मिला। शाम चार बजे नई दिल्ली राजगिर श्रमजीवी एकसप्रेस ट्रेन भी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें