ठाकुरद्वारा। बारिश के दौरान दो गांव में चार कच्चे घर गिर गए। इससे हजारो का घरेलू सामान मलवे में दबकर नष्ट हो गया। गांव राजपुर केसरिया में बहीरन और साबूजान के कच्चे घर बारिश के दौरान गिर गए। जबकि गांव ईलर में हेतराम सिंह और सतपाल सिंह के घर गिर गए। इससे मलवे में दबकर घेरलू सामान अनाज बर्तन आदि नष्ट हो गए। लेकिन परिजनों ने भागकर अपनी जान बचा ली। जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई।