फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगर्भजल संरक्षण को जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गुरूवार को कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हरियाना स्थित मदन स्वरूप इंटर कालेज में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी श्यामवीर सिंह के निर्देशन में भूगर्भ जल संरक्षण एंव पॉलिथीन हटाओ के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को प्रेरित किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियों लिए हुए नागरिकों को भूगर्भ जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए चल रहे थे। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि अनावश्यक जल का दोहन न करे वरना भविष्य का पेयजल के संकट का सामना करना पड़ सकता है। रैली के दौरान प्रधानाचार्य आरके गुप्ता ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को भूगर्भ जल संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा पॉलिथीन के प्रयोस न करने को भी आहवान किया। इस मौके पर शिक्षक सुरेन्द सिंह, महेन्द्र सिंह, योगेश दूबे, मोहित जैन, बागेश्वर यादव, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे। रैली में जगपाल, अनादिल, पायल, वर्षा, पूजा, मनीष आदि छात्र-छात्राओं का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें