बिलारी। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक के सभी परिषदीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में बच्चों को ड्रेस वितरित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एबीएसए का कहना है कि ड्रेस की धनराशि स्कूलों के खातों में आ चुकी है और ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। लिहाजा स्कूली बच्चों को जल्दी ही ड्रेस का वितरण किया जाए। उधर शिक्षा विभाग के सूत्रों से पता चला है कि अभी तक प्राइमरी जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तकें नहीं आई हैं। क्षेत्र के कक्षा छह से आठ तक मान्यता प्राप्त वित्तविहीन स्कूलों को भी शिक्षा विभाग से बच्चों के लिए अभी निशुल्क किताबें नहीं मिल पाई हैं।